About Us
हस्तलेखागार एवं संग्रहालय की विशेषताएँ
(अनूठी प्राचीन सामग्री का संकलन)
भूर्जपत्र, ताड़-पत्र पर हस्तलेख, ज्योतिष, चिकित्सा, गणित, संगीत, विभिन्न लिपि, भाषा एवं साहित्य और भक्ति साहित्य के चित्रित हस्तलेखों के अतिरिक्त प्राचीन सिक्के भी इस संग्रहालय में संग्रहीत हैं, जिसका विवरण इस प्रकार है:
  1. ज्योतिष : कुण्डली विचार, स्वरोदय-सिद्धान्त-पद, तंत्र-मंत्र, शकुन, पक्षी-विचार, रमल, शीघ्रबोध ग्रहोदय, राशिफल, मंत्र शास्त्र, चमत्कार-चिंतामणि, ज्योतिष शास्त्र, पाराशरी टीका, नागमंत्र, वृंद सतसई, तुरकी सगुनावली, होराध्याय आदि ।
  1. चिकित्सा : वैद्यक सार, वैद्य जीवन, कालज्ञान सार, स्वास्थ्य पुस्तिका, रोग निश्चय, वैद्य रत्न, चिकित्सांजन, दिल्लगन चिकित्सा आदि।
  1. इतिहास-ख्यात : जोधपुर के राजाओं से सम्बन्धित राठौड़ों की विधि, चकता की पातशाही, शोमल स्तुति, तैमूरशाह समरकंद की वार्ता, कुतुबुद्दीन शाहजादा की वार्ता, सिखों का इतिहास, इतिहास सार समुच्चय आदि।
  1. राजनीति : राजनीति शास्त्र, चाणक्य नीति, राजनीति के कवित्त, लघु चाणक्य आदि।
  1. लिपि: देवनागरी, शारदा, मोड़ी, उड़िया, बाँग्ला, गुरुमुखी और नस्तालीक।
  1. भाषाएँ : संस्कृत, बाँग्ला, उड़िया, राजस्थानी, हिन्दी, उर्दू, फ़ारसी, पंजाबी, पिंगल, प्राकृत, ब्रज, अपभ्रंश आदि ।
  1. साहित्य एवं भाषाविज्ञान साहित्य, रस, अलंकार, रास, धातु संग्रह, व्याकरण, कथा, कोश चरित्र, बारहमासा, श्रृंगारी कवियों तथा अन्य प्राचीन कवियों का साहित्य आदि।
  1. भक्ति साहित्य : वेद, ज्ञान, वैराग्य, संत-साहित्य, वाणी आदि।
  1. चित्रित हस्तलेख: मसनवी, सांरगा सदावृक्ष के 47 चित्र, शालिहोत्र 70 चित्र सहित, स्वर्ण मंडित विनय पत्रिका, क्षेत्र समास, रस तरंगिनी, भागवत एकादश स्कंध 76 चित्र, सिखों के रियासती राजाओं के चित्र, दीवान जामी सचित्र आदि ।
  1. गणित : क्षेत्र समास, गणित नाममाला, गणित लेख और कवित्त।
  1. संगीत: संगीत-दर्पण, संगीत रत्नाकर आदि।
  1. धर्म: हिन्दू, जैन, सिख आदि।
  1. पेटिंग:
  1. कवि केशव कृत बारहमासे के चित्र
  1. पाबूजी का चित्रित पट।
  1. मानचित्र : 1. शाहजहाँ कालीन आगरा की इमारतों का मानचित्र। 2. दिल्ली के लालकिले का मानचित्र।
  1. विभिन्न रियासतों के प्राचीन सिक्के